पूज्य सिंधी पंचायत का चेट्रीचंड्र महोत्सव 14 मार्च से

Must Read

कोरबा। पूज्य सिंधी पंचायत द्वारा चेट्रीचंड्र महोत्सव 14 मार्च से आयोजित किया जाएगा। महोत्सव के दौरान विविध कार्यक्रम होंगे। मुख्य कार्यक्रम 20 मार्च को सुबह बहराणे साहब की पूजा, रक्तदान शिविर, दोपहर में आम भंडारा व शाम को भव्य शोभायात्रा के रूप में होगा। पूज्य सिंधी पंचायत के सचिव नरेश जगवानी ने बताया कि सिंधी समाज द्वारा ईष्ट देव वरुण अवतार सांई झूलेलाल का अवतरण दिवस चेट्रीचंडू महोत्सव 14 से 20 मार्च तक आस्था व उल्लास के साथ मनाया जाएगा। 14 मार्च को सिंधु भवन रानी रोड में शाम 6 बजे भगवान झूलेलाल की स्तुति धुनी साहब एवं पूजा आरती भंडारे के साथ चेट्रीचंडू महोत्सव शुरू होगा। 15 व 16 मार्च को एसपीएल-2 क्रिकेट मैच सीएसईबी खेल मैदान में होगा। जिसमें समाज के युवक युवतियां भाग लेंगी। 19 मार्च को सुबह 8 बजे बाइक रैली झुलेलाल मंदिर से शुरू होगी, जो प्रमुख मार्ग से होकर संत कंवरराम उद्यान मेन रोड तक जाएगी। 20 मार्च को सुबह 10 बजे पूजा अर्चना श्री झूलेलाल मंदिर में होगी। इसी दिन सुबह 10 से शाम 4 बजे तक सिंधु भवन में रक्तदान शिविर आयोजित होगा। दोपहर 1 बजे से आम भंडारा होगा। शाम 5 बजे बहराणे साहब की अगुवाई में भव्य शोभायात्रा मंदिर से निकलेगी। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां शामिल रहेंगी। विसर्जन रात 10 बजे जोड़ापुल तुलसीनगर में होगा। 25 मार्च को झूलेलाल भगवान का छ_ी महोत्सव सिंधु भवन में शाम 6 बजे मनाया जाएगा।

Loading

Latest News

गैस सिलेंडर के लिए धूप में कतार, बांकी मोंगरा की जनता परेशान

घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर, कमी से बढ़ी मुश्किलें बांकी मोंगरा। नगर पालिका बांकी मोंगरा क्षेत्र...

More Articles Like This