Sunday, February 22, 2026

पूर्व कैबिनेट मंत्री अग्रवाल के निवास पर मनाई गई होली, समाज के विभिन्न वर्गों से बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

Must Read

पूर्व कैबिनेट मंत्री अग्रवाल के निवास पर मनाई गई होली, समाज के विभिन्न वर्गों से बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

 

कोरबा। पूर्व कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल के निवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज के विभिन्न वर्गों से बड़ी संख्या में समर्थक उनके निवास पर जुटे और जमकर होली खेली। आगंतुकों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई थी जिसका सभी आगंतुकों ने भरपुर लुत्फ उठाया। इस दौरान श्री अग्रवाल ने कोरबावासियों को रंगों के पर्व होली की बधाई व शुभकामनाएं दी। श्री अग्रवाल ने कहा कि रंगों का यह त्यौहार हमारी भारतीय संस्कृति का सामाजिक समरसता और सद्भावना का पर्व है। होली का पर्व भाई-चारे व सौहार्द की भावना को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने होली पर्व के अवसर पर क्षेत्रवासियों के लिए सुख-समृद्धि तथा शांति और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर जिला कांगे्रस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, पूर्व सभापति श्यामसुंदर सोनी, संतोष राठौर, विनोद अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, राजेन्द्र तिवारी, श्रीकांत बुधिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी व आमजन मौजूद रहे।

Loading

Latest News

बीएनआई बिलिनेयर्स का 22 फरवरी को मनाया जाएगा पहला वर्षगांठ

कोरबा। बीएनआई बिलिनेयर्स कोरबा का 22 फरवरी को जश्न रिसॉर्ट में पहला वर्षगांठ मनाया जाएगा। कोरबा का यह पहला...

More Articles Like This