पेड़ों की अवैध कटाई मामले में दो पर वन संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज

Must Read

पेड़ों की अवैध कटाई मामले में दो पर वन संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज

कोरबा।वनमंडल कटघोरा अंतर्गत एतमानगर रेंज में बड़े पैमाने पर वृक्षों की अवैध कटाई हो रही है। वृक्ष एक-एक कर जमीन पर गिराए जा रहे थे। इन्हें काटने वालों की तलाश वन विभाग की टीम कर रही थी। करीब पखवाड़े भर तक चली खोजबीन के बाद टीम ने दो ग्रामीणों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। कटघोरा वनमंडल अंतर्गत एतमानगर रेंज में गुरसिया क्षेत्र के जंगल में पेड़ों की कटाई के मामले सामने आ रहे थे। पिछले दिनों औराई नाला और पटपरपानी नामक जगह पर इन पेड़ों की कटाई हुई थी। इसकी सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम सतर्क हो गई थी। संबंधित रेंजर और बीट गार्ड को वनों की अवैध कटाई पर नजर रखने के लिए कहा गया था। कई दिन की कोशिश के बाद वन विभाग की टीम ने बीरसाय धनुहार और इतवार सिंह बिंझवार को गिरफ्तार कर लिया। बीरसाय कटघोरा थानांतर्गत ग्राम रावणभाठा का रहने वाला है। इतवार बिंझवार भी इसी क्षेत्र का निवासी है। वन विभाग की टीम ने दोनों को पकडक़र पूछताछ की। पहले तो दोनों ने पेड़ों की कटाई से इंकार किया, बाद में अपना गुनाह स्वीकार कर लिया। दोनों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम की धारा 1927 के तहत विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वन विभाग की टीम ने कटघोरा में मुख्य न्यायायिक दंडाधिकारी की कोर्ट में पेश किया। यहां से दोनों को गिरफ्तार कर उपजेल कटघोरा भेज दिया गया। इमारती लकड़ी की कीमत एक लाख रुपए से अधिक बताई गई है।

Loading

Latest News

छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं कोरबा के लोकप्रिय जननेता जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर स्वर्ण सिटी स्थित उनके निवास पर भव्य...

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं कोरबा के लोकप्रिय जननेता जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर स्वर्ण...

More Articles Like This