Sunday, March 1, 2026

पेड़ों की कटाई कर वन भूमि पर किया जा रहा कब्जा, वन व वन भूमि दोनों पर मंडरा रहा खतरा, कलेक्टर से की गई शिकायत

Must Read

पेड़ों की कटाई कर वन भूमि पर किया जा रहा कब्जा, वन व वन भूमि दोनों पर मंडरा रहा खतरा, कलेक्टर से की गई शिकायत

कोरबा। ग्राम चाकामार गोढ़ी अंछीमार दलदली आदि ग्राम वन अंचल क्षेत्र है। वन अंचल होने के कारण वनों का कटाई व वन भूमि पर कब्जा किया जा रहा है। धीरे-धीरे जंगल साफ होते जा रहा है। वन व जमीन तस्कर वन भूमि पर कब्जा करते जा रहे है। जिससे वन व वन भूमि दोनों समाप्त होते जा रहा है। मामले की शिकायत ग्राम चाकामार निवासी गोविन्द राम द्वारा कलेक्टर से की गई है। शिकायत में उल्लेख है कि जंगल मे पेड़ तो दोबारा भी लगाया जा सकता है, मगर पेड़ लगाने के लिए भूमि ही न हो, तो फिर पेड़ कैसे लगायेगें। इस बात को ध्यान रखते हुए वन अधिकार पट्टा कि जांच कराई जाए। वन अधिकार पट्टा जिसे प्रदान किया गया है, वहीं व्यक्ति उस पर फसल लगा रहा है या नहीं। क्योंकि बहुत से वन अधिकार पट्टा प्राप्त व्यक्ति की भूमि तस्कर के हवाले हो चुका है, इसकी बारिकी से जांच होनी चाहिए। वन संरक्षण व वन भूमि संरक्षण को ध्यान में रखते हुए वन भूमि पर पक्का बॉउड्री वॉल घेरा किया जाये तो वन भूमि व वन दोनों सुरक्षित किया जा सकता है।

Loading

Latest News

बांकीमोंगरा नगर पालिका अध्यक्ष ने किया डामरीकरण कार्य का औचक निरीक्षण, गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं – श्रीमती सोनी विकास झा

बांकीमोंगरा: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने शनिवार को क्षेत्र के विकास कार्यों को...

More Articles Like This