Wednesday, February 25, 2026

पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव

Must Read

पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव

कोरबा। रजगामार चौकी क्षेत्र अंतर्गत नवाडीह गांव के समीप जंगल के एक पेड़ में फंदे से लटका हुआ ग्रामीण का शव मिला है। ग्रामीण की पहचान गांव में रहने वाले गोपी राम धनवार से की गई है। बताया जा रहा है कि गोपी बुधवार शाम के बाद से घर नहीं लौटा था। देर शाम तक गोपी के वापस नहीं लौटने पर परिजन खोजबीन कर रहे थे। इस बीच जंगल के एक पेड़ में शव लटका हुआ मिला। शव गोपी की थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है। बताया जा रहा है कि मृतक तीन बेटी और एक बेटा है। वह खेती-मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। बताया जा रहा है कि वह मानसिक बीमारी से परेशान था।

Loading

Latest News

राशन दुकानों में भंडारण-वितरण की समीक्षा करने एसडीएम को दिए निर्देश, राशन दुकानों में खाद्यान्न का भंडारण और वितरण सुनिश्चित कराएंः कलेक्टर

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाजों की समीक्षा की।उन्होंने फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन...

More Articles Like This