पैसा बांटने का आरोप, ग्रामीण की रॉड और डंडे से पिटाई

Must Read

पैसा बांटने का आरोप, ग्रामीण की रॉड और डंडे से पिटाई

कोरबा। विधानसभा चुनाव में पैसा बांटने का आरोप लगाकर युवकों ने एक ग्रामीण की रॉड और डंडे से पिटाई कर दी। युवक का सिर फट गया। उसने सिविल लाइन थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। बताया जाता है कि रामपुर विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए भाजपा प्रत्याशी की ओर से पंडरीपानी बरबसपुर में कार्यालय बनाया गया था। यहां से आसपास के क्षेत्रों में चुनाव का संचालन किया जा रहा था। 16 नवंबर को अलग-अलग बाइक पर सवार होकर 10 लडक़े पहुंचे। युवकों ने कार्यालय में दौलत राम पटेल और नंदू पटेल को पकड़ लिया। उन पर चुनाव में पैसा बांटने का आरोप लगाते हुए मारपीट किया। नंदू ने घटना की शिकायत रामपुर सिविल लाइन थाना में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक के सिर पर चोटें आई है। चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व में पाली तानाखार क्षेत्र में भी घटना हुई थी।

Loading

Latest News

14 तक शादियों के लिए मुहूर्त, 15 मार्च से 14 अप्रैल तक रहेगा खरमास, 15 अप्रैल से मिलेगा लग्न, मई तक एक महीने फिर...

कोरबा। रंगोत्सव के समापन के बाद विवाह मुहूर्त शुरू हो चुके हैं। कोरबा में अब फिर शहनाइयों की गूंज...

More Articles Like This