Tuesday, February 3, 2026

पोल्ट्री फार्म को चोरों ने बनाया निशाना, जनरेटर सहित कीमती सामान की चोरी

Must Read

कोरबा। पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई के बावजूद चोर अपनी करतूत से बाज नही आ रहे। शातिर चोरों ने एक बार फिर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। वे पोल्ट्री से जनरेटर सहित सारे सामान समेटकर फरार हो गए। घटना की जानकारी संचालक को तब लगी, जब वह सुबह पोल्ट्री फार्म पहुंचा। मामले में पुलिस ने आरोपियों की पतासाजी शुरू कर दी है। सिविल लाइन थानांतर्गत हाऊसिंग बोर्ड कालोनी रामपुर में राकेश कुमार शर्मा निवास करते हैं। वे भुलसीडीह के समीप पाइप लाइन के किनारे पोल्ट्री फार्म का संचालन करते हैं। प्रतिदिन की तरह शनिवार की शाम पोल्ट्री फार्म के दरवाजे में ताला जड़कर श्री शर्मा घर लौट गए। वे रविवार की सुबह पोल्ट्री फार्म पहुंचे तो दरवाजा टूटा मिला, जिससे उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने भीतर जाकर देखा तो पूरी तरह खाली मिला। पोल्ट्री फार्म में लगे जाली जगह जगह से फटे हुए थे। शातिर चोरों ने पोल्ट्री फार्म में रखे जनरेटर के अलावा गोदाम का दरवाजा, बिजली कनेक्शन के लिए रखे वायर सहित सारे सामान को पार कर दिया था। जिसकी सूचना श्री शर्मा ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर दी। मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Loading

Latest News

पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर का कोरबा प्रवास, समस्त राजपत्रित एवं थाना चौकी प्रभारियों की ली गई मीटिंग

कोरबा। पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के द्वारा कोरबा प्रवास के दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोरबा के सभाकक्ष...

More Articles Like This