प्रदेश पंचायत सचिव संघ के संबित उपप्रांतध्यक्ष, सुनील महामंत्री और धर्मराज बने संगठन सचिव
कोरबा। प्रदेश पंचायत सचिव संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह पैकरा द्वारा संगठन को मजबूती प्रदान करने विभिन्न जिलों के सचिवों को जिम्मेदारी दी गई है। संघ से जुड़े सदस्यों की मांगों को उचित स्थान पर रखने नियुक्ति की गई है। जिसमें कोरबा जिले के संबित साहू को उपप्रांतध्यक्ष की महत्वूपर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा सुनील जायसवाल को महामंत्री और धर्मराज मरकाम को संगठन सचिव का महत्वपूर्ण जिम्मा सौंपा किया गया है। संबित ,सुनील और धर्मराज ने संघ द्वारा सौंपे गए दायित्व को पूरी इमानदारी के साथ निर्वहन करने की मांग कहीं गई है। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के साथ सचिवों को मांगों को उचित स्थान पर रखने की दिशा में काम किया जाएगा।
![]()




























