Thursday, February 26, 2026

प्रदेश सरकार ने की सामान्य वर्ग की उपेक्षा- जैन

Must Read

प्रदेश सरकार ने की सामान्य वर्ग की उपेक्षा- जैन

कोरबा। छत्तीसगढ़ सरकार ने यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ से आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों को दिल्ली में कोचिंग करने हेतु भेजने का निर्णय लिया है। इस आदेश में आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं की उपेक्षा की गई है। दिल्ली की केंद्र सरकार के द्वारा सामान्य वर्ग में आर्थिक रूप से पिछड़े हुए छात्र-छात्राओं के लिए 10फीसदी आरक्षण की व्यवस्था की गई है परंतु दु:खद विषय है कि छत्तीसगढ़ की सरकार ने सामान्य वर्ग की उपेक्षा करते हुए सामान्य छात्रों को इससे दूर रखा है। उक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए वैश्य वर्ल्ड फाउंडेशन के कोरबा जिला अध्यक्ष सुनील जैन ने छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार से निवेदन किया है कि जो आरक्षण का लाभ अन्य प्रतिभागियों को मिल रहा है, वही लाभ सामान्य वर्ग के पिछड़े छात्रों को भी मिलना चाहिए। छत्तीसगढ़ सरकार अपने आदेश को संशोधित करते हुए पुन: एक आदेश पारित करे और 11 अक्टूबर तक दिए जाने वाले आवेदन में सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप कमजोर छात्र-छात्राओं को को भी शामिल किया जाए ताकि वह भी दिल्ली जा सकें और इस कॉम्पिटेटिव एक्जाम में शामिल होकर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर सकें।

Loading

Latest News

शुल्क लेने के बाद भी घर तक नहीं पहुंच रहे उपाधि प्रमाण पत्र, विद्यार्थियों को उठानी पड़ रही परेशानी

कोरबा। जिले के सरकारी व निजी कॉलेज अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी बिलासपुर से संबद्ध हैं। छात्रों को पढ़ाई पूर्ण...

More Articles Like This