प्रभारी व संयोजकों की हुई नियुक्ति
कोरबा। आगामी लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। पार्टियां तैयारी में जुट गई है। संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं को नेता रिचार्ज कर रहे हैं। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रभारी, सह प्रभारी, संयोजक व सह संयोजकोंं की नियुक्ति की है। कोरबा लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी धरमलाल कौशिक होंगे। संयोजक भैय्यालाल राजवाड़े और सह संयोजक मनोज शर्मा होंगे। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर इन्हें पार्टी संगठन ने अहम जिम्मेदारी दी है।
![]()

