Thursday, February 26, 2026

प्रशासन को गुमराह करना पड़ा महंगा, कार्यपालन अभियंता निलंबित

Must Read

कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए कार्यपालन अभियंता (परियोजना) संभाग कोरबा में पदस्थ जितेन्द्र कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही तथा जिला प्रशासन को गुमराह करने के कदाचार के आरोप में यह कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि के दौरान जितेन्द्र कुमार सिंह का मुख्यालय मुख्य अभियंता (अंचल क्षेत्र) कार्यालय अंबिकापुर निर्धारित किया गया है। कंपनी के नियमों के अनुसार निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा। यह आदेश मुख्य अभियंता (मानव संसाधन), छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड रायपुर द्वारा सक्षम अनुमोदन के बाद जारी किया गया है। आदेश की प्रतिलिपि कार्यपालक निदेशक रायपुर एवं बिलासपुर, मुख्य अभियंता परियोजना, अधीक्षण अभियंता कोरबा-बिलासपुर सहित संबंधित अधिकारियों को भेजी गई है। बताया जा रहा है कि प्रशासन को गलत जानकारी दिए जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए कंपनी ने यह कार्रवाई की है।

Loading

Latest News

मकान की छप्पर में बैठा था 8 फीट का अजगर, सर्प मित्र ने किया सफल रेस्क्यू

कोरबा। करतला के बागबुडा गांव में कच्चे मकान के 15 फीट ऊंचे छप्पर पर बैठे 8 फीट लंबे अजगर...

More Articles Like This