Monday, June 30, 2025

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को 50 बिस्तर अस्पताल बनाने की मांग

Must Read

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को 50 बिस्तर अस्पताल बनाने की मांग

कोरबा। छुरीकला में संचालित 10 बिस्तर वाले शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए आवास नहीं होने से यहां के कर्मचारियों का निवास स्थान दूर होने से मरीजों को बेहतर उपचार नहीं मिल पा रहा है। 10 बिस्तर को बढ़ोतरी कर 50 बिस्तर किये जाने की मांग पार्षद हीरालाल यादव ने शासन प्रशासन से की है।शासन-प्रशासन द्वारा मरीजों को बेहतर उपचार देने तथा स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए अस्पताल परिसर में आवास बनाने की योजना की शुरुआत की गई है। इसमें जिले भर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कर्मचारियों के लिए आवास का निर्माण किया जाना है, लेकिन नगर पंचायत छुरीकला को इस योजना में शामिल नहीं किया गया है। नगर पंचायत छुरीकला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत 30 से 35 आश्रित ग्राम हैं। इन ग्रामों के अलावा तीन विकासखण्ड पोडीउपरोड़ा ,कोरबा और कटघोरा के ग्रामीण उपचार एवं प्रसव के अलावा दुघर्टना में घायल मरीज यहां पहुंचते है, लेकिन स्वास्थ्य केंद्र में कर्मचारियों के लिए आवास नहीं होने से केंद्र से दूर किराये के मकान में रहते हैं इससे वे समय पर मरीजों का उपचार नहीं कर पाते। रात में आने वाले गर्भवती महिलाओं एवं गंभीर मरीजों के उपचार के लिए परिजनों द्वारा स्वास्थ्य कर्मचारियों को लेने जाना पड़ता है। नगर पंचायत छुरीकला के स्वास्थ्य सुविधा को और बेहतर बनाने तथा 50 बिस्तर किये के लिए पार्षद हीरालाल यादव ने शासन प्रशासन से मांग किया है।

Loading

Latest News

आबकारी टीम की शिकायत लेकर पहुंचे थाना, कट गया चालान

आबकारी टीम की शिकायत लेकर पहुंचे थाना, कट गया चालान कोरबा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र रामपुर अंतर्गत कदमडीह में निवासरत...

More Articles Like This