प्रेरणा महिला मंडल ने मनाया हरियाली तीज, सावन उत्सव
कोरबा। हरियाली तीज के अवसर पर शनिवार को प्रेरणा महिला मंडल द्वारा आदर्श नगर सामुदायिक भवन कुसमुंडा में हरियाली तीज सावन उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया द्य कार्यक्रम की मुख्य अतिथि निक्की वर्मा और सह अतिथि मंजू वासनिक, पम्मी मलिक, आशा सिंह, ललिता पटेल, बबीता विश्वाल, रेखा शुक्ला, बिंदु डहारिया, मंजू बिस्ट, आतोषी बनर्जी, विमला जायसवाल, पूनम पांडे, अनुपम तिवारी, चंचल साहू, अनुपमा शर्मा, अनीता तिवारी, निशु कुमारी, ममता कौशिक उपस्थित रही। जागृति महिला मंडल की अध्यक्षा विरेंद्र कौर एवं उनकी सहयोगी भी इस कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेद्य कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना एवं अरपा पैरी के धार गाकर किया गया द्य मंच का संचालन हेमा शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा एकल नृत्य, सामूहिक गायन, लोकगीत सहित फैशन रैंप वॉक की रंगारंग प्रस्तुति दी गई । सभी महिलाओं ने ग्रीन साड़ी के साथ मैचिंग ज्वैलरी पहन कर सावन उत्सव का लुफ्त उठाया। प्रेरणा महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती उमा सोनी ने बताया कि हर साल सावन माह में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। उनका उद्देश्य सावन महीने को मनाया जाना है द्य प्रेरणा महिला मंडल के सदस्यों द्वारा अपने प्रतिभाओं का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रकार के नृत्य प्रस्तुत किए गए। जिसमें राधा कृष्ण नृत्य,बॉलीवुड डांस,राजस्थानी डांस, सुआ नृत्य ,पंजाबी डांस ,श्रीदेवी रीमिक्स सॉन्ग डांस शामिल थीद्य इस कार्यक्रम में बेस्ट डांस का अवार्ड राजस्थानी डांस को मिला, दूसरा अवार्ड श्री कृष्ण ग्रुप डांस को मिला ,तीसरा अवार्ड सुआ ग्रुप नृत्य को मिला ,चौथा श्रीदेवी डांस ग्रुप को मिला और पांचवा पंजाबी ग्रुप डांस को मिलाद्य सावन क्वीन अतिथि के द्वारा चुना गया। सावन क्वीन दुर्गा सिंह बनी। पहली रनर अप लक्ष्मी बग्गा और दूसरी रनर अप सीमा गुप्ता रही द्य रैंप वॉक एव बेस्ट लुकिंग का अवार्ड सुमन देवांगन को मिला। कार्यक्रम में श्वेता प्रमाणिक, हेमा शर्मा, रानू पांडे ,मनजीत कौर ,रुबी गुप्ता, दुर्गा सिंह नीतू साहू ,बबली दिनकर, लीला निराला, आरती यादव ,सुशीला महंत,नीतू बघेल लीसा कौर ,रेखा शुक्ला ,कविता रंजन, परमजीत कौर, निभा विश्वास ,सविता गभेल,सुमन अग्रवाल ,लक्षण, कुसुम साहू, कमलेश्वरी, सुमित्रा, बबीता,फिर बाई,मालती साहू पद्मिनी कश्यप , मंतोरा मिरी,राधिका अनीता साहू ,सरोजिनी ,दुर्गा राजपूत ,मोना चंद्रा,संध्या तोमर, सीमा गुप्ता, नीतू गुप्ता, लक्ष्मी साहू ,लक्ष्मी बग्गा,सुमन देवांगन, मीनू साहू ,बिंदु भारद्वाज ,रानी रजक ,सीमा यादव संगीता ,शतरूपा सिंह, नीलम कुकरेजा उपस्थित रही।