Thursday, February 12, 2026

फंदे में लटकी मिली युवक की लाश

Must Read

फंदे में लटकी मिली युवक की लाश

कोरबा। दादर बस्ती के प्रेेम नगर में रहने वाले एक 36 वर्षीय युवक ने फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी। मृतक का नाम कृष्ण कुमार यादव था,जिसका शव उसके घर पर फांसी के फंदे पर झूलता हुआ पाया गया है। बताया जा रहा है,कि मृतक बीती देर रात्री घर पर शराब के नशे में पहुंचा,जिसके बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया और पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। मृतक के शादी के पांच साल हो गए हैं,और उसके दो बच्चे भी है,जो मृतक के साथ ही रहते थे जबकि पत्नी पिछले दो सालों से पति को छोड़कर अपने मायके में निवास करती है। घटना की जानकारी मिलने पर मानिकपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी। मर्ग पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पुलिस ने लाश पीएम के लिए भेज दिया है।

Loading

Latest News

जवाली के पांच जोड़ो ने मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह योजना का लिया लाभ –

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के अंतर्गत ग्राम जवाली के पांच जोड़ों ने लिया...

More Articles Like This