Thursday, February 26, 2026

फरसवानी में नवा सौगात मितानिन राशि योजना कार्यक्रम सम्पन्न

Must Read

फरसवानी में नवा सौगात मितानिन राशि योजना कार्यक्रम सम्पन्न

 

कोरबा। नवा सौगात मितानिन राशि योजना कार्यक्रम का आयोजन फरसवानी स्वास्थ्य केंद्र में सम्पन्न हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में झाम लाल साहू जिला उपाध्यक्ष भाजपा पिवमो व पूर्व जनपद सदस्य उपस्थित थे। प्रदेश भर की मितानिनों को प्रोत्साहन राशि अब समय पर एक साथ मिलेगी। भाजपा सरकार द्वारा मितानिनों को प्रोत्साहन राशि का भुगतान डीबीटी ऑनलाइन किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मितानिनों को ऑनलाइन प्रोत्साहन राशि दिए जाने की व्यवस्था का शुभारम्भ किया है। मुख्य अतिथि श्री साहू ने कहा कि मितानिन बहनें स्वास्थ्य विभाग मे सहयोग करने वाले जमीनी स्तर की कार्यकर्ता हैं, जो विपरीत परिस्थिति में भी कार्य करने को तैयार रहते हैं। सभी प्रकार के टीका और संस्थागत प्रसव करवाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। क्षेत्र के सभी मितानिनों को पेन, डायरी व श्रीफल से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष भाजपा पिवमो विशिष्ट अतिथि मीना राठौर, डॉ. हरीश राठौर, स्टॉफ ईश्वर प्रसाद जायसवाल, ग्रामीण चिकित्सा सहायक संतोष चंद लाल, सुपरवाइजर मीना कंसारी, आरएचओ दीपक कर्ष, सुषमा पांडे, विष्णु सोनी, मनीष देवांगन आरएचओ राजकुमारी कर्ष, सेक्टर इंचार्ज डॉ. सुनील जायसवाल फरसवानी स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर, कर्मचारी और मितानिनें उपस्थित थी।

Loading

Latest News

मकान की छप्पर में बैठा था 8 फीट का अजगर, सर्प मित्र ने किया सफल रेस्क्यू

कोरबा। करतला के बागबुडा गांव में कच्चे मकान के 15 फीट ऊंचे छप्पर पर बैठे 8 फीट लंबे अजगर...

More Articles Like This