Saturday, February 21, 2026

फर्जी दिव्यांग बनकर कर रहे सरकारी नौकरी, छत्तीसगढ़ दिव्यांग शासकीय अधिकारी-कर्मचारी संघ ने की शिकायत

Must Read

फर्जी दिव्यांग बनकर कर रहे सरकारी नौकरी, छत्तीसगढ़ दिव्यांग शासकीय अधिकारी-कर्मचारी संघ ने की शिकायत

कोरबा। कोरबा जिले के कुछ स्कूलों में फर्जी दिव्यांगों के द्वारा फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी शिक्षक की नौकरी करने का गंभीर आरोप लगा है।
छत्तीसगढ़ दिव्यांग शासकीय अधिकारी-कर्मचारी संघ, जिला कोरबा (छ.ग.) के द्वारा मुख्य आयुक्त, दिव्यांगजन छत्तीसगढ़ शासन से शिकायत की गई है कि जिला शिक्षा विभाग के विश्वस्त सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि कुछ शिक्षक फर्जी तरीके दिव्यांगता के आधार पर फर्जी तरीके से प्रमाण पत्र हासिल कर शासकीय शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। कोरबा जिले के कितने ऐसे योग्यताधारी वास्तविक दिव्यांग बेरोजगार रोजमर्रा के जीवन में दर-दर की ठोकरें खा रहें हैं, किन्तु फर्जी दिव्यांग हमारे हक को छीनकर शासकीय सेवा प्राप्त कर भौतिक सुविधा युक्त होकर सुखमय जीवन जी रहे हैं जो कि जांच का विषय है। ऐसे शिक्षकों का नाम व पदस्थापना स्थल की जानकारी के साथ लिखे पत्र में जिला मेडिकल के विशेषज्ञों एवं दिव्यांगता की जांच यन्त्रों के माध्यम से कराये जाने हेतु आदेशित करने का आग्रह किया गया है।

Loading

Latest News

कोरबी व झिनपुरी में आंगनबाड़ी निर्माण गुणवत्ताहीन पाए जाने पर एसडीओ, सब इंजीनियर, सचिव सहित सरपंच को नोटिस जारी करने के निर्देश

कोरबा। जिला पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश कुमार नाग ने शुक्रवार को जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत...

More Articles Like This