Friday, February 6, 2026

फर्जी संस्थान के नाम से चंदा उगाही, तीन पर कार्रवाई

Must Read

फर्जी संस्थान के नाम से चंदा उगाही, तीन पर कार्रवाई

कोरबा। मध्यप्रदेश में चल रहे एक अनाथ आश्रम की बात बताकर लोगों से चंदा मांगने वाले दो महिलाओं और एक पुरूष को पुलिस ने पकड़ा है। जांच में संस्थान फर्जी पाए जाने पर पुलिस ने तीनों के विरूद्ध कार्रवाई की है। बताया जाता है कि एसईसीएल की मानिकपुर चौकी क्षेत्र में दो महिलाएं और एक पुरूष अनाथ आश्रम का कागज दिखाकर लोगों से चंदा मांग रहे थे। तीनों जेपी कालोनी के आसपास स्थित मकानों में जा रहे थे। इस बीच कुछ लोगों को इन पर संदेह हुआ। कुछ लोगों ने बिना चंदा दिए तीनों को लौटा दिया तो कुछ ने अपनी स्वेच्छा से कुछ पैसे दिए। इसी बीच पुलिस को भी इस मामले की जानकारी मिली। पुलिस ने संबंधित अनाथ आश्रम के दस्तावेज और उस पर लिखे पते पर संपर्क करने की कोशिश की। इसके लिए मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किया, मगर जांच में संस्थान फर्जी पाया गया। पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया। पुलिस का कहना है कि घटना को लेकर छानबीन की जा रही है। पूछताछ में तीनों ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। गिरोह अक्सर छत्तीसगढ़ आता है।

Loading

Latest News

बाँकी मोगरा में निःशुल्क 80 घंटे का “ग्रेजुएट एम्प्लॉयेबिलिटी एन्हांसिंग” प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

बाँकी मोगरा (कोरबा)। बांकी क्षेत्र के शिक्षित व प्रशिक्षित बेरोज़गार युवाओं को रोजगार योग्य बनाने की दिशा में राइज कंप्यूटर...

More Articles Like This