Saturday, January 24, 2026

फाटक पर 20 से 30 मिनट में मालगाड़ी, ओबी के नीचे क्रासिंग पर लग रहा जाम, छोटी-बड़ी गाडिय़ों के चालक हो रहे परेशान, आने-जाने में हो रही असुविधा

Must Read

फाटक पर 20 से 30 मिनट में मालगाड़ी, ओबी के नीचे क्रासिंग पर लग रहा जाम, छोटी-बड़ी गाडिय़ों के चालक हो रहे परेशान, आने-जाने में हो रही असुविधा

कोरबा। पावर हाउस रोड ओवरब्रिज के पास रेलवे फाटक अब पहले की अपेक्षा ज्यादा और अधिक देर तक बंद हो रही है। इसका असर ओवरब्रिज के नीचे यातायात पर पड़ रहा है। हर पांच मिनट में मार्ग पर जाम लग रहा है। यहां से निलकने में लोगों को 20 से 25 मिनट का समय लग रहा है। गाडिय़ां जाम में फंस रही है। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। पावर हाउस रोड शहर का मुख्य मार्ग है। मार्ग पर यातायात का सबसे अधिक दबाव रहता है। इस मार्ग के समीप ही रेलवे लाइन है। इस रेल लाइन पर दिन में हर 20 से 30 मिनट में मालगाडिय़ों से कोयला का परिवहन हो रहा है। इस अवधि में गाडिय़ों के गुजारने के लिए लगभग हर 10 मिनट में फाटक बंद होता है। इसका असर पावर हाउस रोड से मुख्य मार्ग व सर्वमंगला रोड की यातायात पर पड़ रहा है। मार्ग पर हर पांच मिनट में जाम लग रहा है। पावर हाउस रोड पटेलपारा तक वाहनों की कतार लग रही है। कई बार स्थिति ऐसी बन जाती है कि एंबुलेंस भी फंस जाती है। दोपहिया, चार पहिया, ऑटो सहित अन्य वाहन चालकों की परेशानी बढ़ रही है। गाडिय़ां जाम में फंसने की वजह से दो मिनट के सफर को तय करने में लोगों को 20 मिनट से भी अधिक समय लग रहा है।ओवरब्रिज के नीचे से हर दिन 40 से अधिक रैक कोयला से लदी मालगाड़ी गुजर रही है। इस कारण यातायात की व्यवस्था बिगड़ रही है। एक गाड़ी को गुजरने में पांच मिनट तक का समय लग जाता है। इस कारण अधिक समय तक फाटक बंद रहता है। इधर मार्ग पर वाहनों की कतार लगती चली जाती है।
बॉक्स
सर्वमंगला की ओर से आने वाले चालकों की दिक्कतें बढ़ रही
ओवरब्रिज के नीचे जाम की वजह से सबसे अधिक परेशान कुसमुंडा, गेवरा, दीपका, बांकीमोंगरा सहित अन्य उप नगरीय क्षेत्र से ट्रांसपोर्ट नगर की ओर आवाजाही करने वाले वाहन चालकों की दिक्कतें बढ़ गई है। हर बार चालक जाम में फंस रहे हैं। दूसरी ओर सर्वमंगला रोड पर जाम होने से चालको कों राताखार बायपास मार्ग से घुमकर आवाजाही करना पड़ रहा है। इस मार्ग पर भारी वाहनों का दबाव रहता है।
बॉक्स
सडक़ पर सामानों की प्रदर्शनी
इधर कारोबारी भी ग्राहकों को लुभाने के लिए सडक़ तक सामान को फैला रखे हैं। जब सडक़ पर दुकानें सज रही है, तो लोग भी सामान खरीदी के लिए बीच सडक़ पर वाहन खड़ी कर रहे हैं। इससे भी परेशानी हो रही है। यातायात व्यवस्था चौपट हो रही है। हालांकि इस समस्या के समाधान को लेकर जिला प्रशासन की ओर से जो प्रयास किए जा रहे हैं, उसका परिणाम आने में अभी वक्त लगेगा। शहर में शारदा विहार और ट्रांसपोर्ट नगर रेल फाटक भी है। हालांकि इस फाटक से होकर कोरबा के संयंत्रों को कोयलों की आपूर्ति होती है। बालको को भी कच्चे माल पहुंचाया जाता है। इससे यह फाटक भी दिन में कई बार बंद होती है। इससे व्यवस्था चरमराती है।
बॉक्स
वित्तीय वर्ष में कोयले की ढुलाई हुई तेज
चालू वित्तीय वर्ष समाप्त होने में महज कुछ ही दिन बचे हुए हैं। इस स्थिति में रेल प्रशसान कोयला लदान को लेकर पूरा जोर लगा दिया है। गेवरा, दीपका और कुसमुंडा के साइडिंग से कोयला मालगाडिय़ां निकल रही है। इससे रेल फाटक कुछ मिनटों के अंतराल में बंद हो रहा है। इसके असर से शहर की यातायात व्यवस्था चरामरा रही है।
बॉक्स
ये है जाम की मुख्य वजह
0 सडक़ किनारे ठेले व गुमटी
0 ऑटो स्टैंड व बस स्टॉप पर वाहनों की बेतरतीब पार्किंग
0फल व अन्य सामाग्री खरीदने बीच सडक़ पर वाहनों की पार्किंग
0 हर 20 से 40 मिनट में मालगाडय़ों के गुजारने के लिए फाटक बंद
0ओवरब्रिज के नीचे दो पहिया व चार पहिया वाहनों की पार्किंग
0आने-जाने के लिए ओवरब्रिज का इस्तेमाल नहीं करने
0यातायात व्यवस्था दुरूस्त करने पुलिस के जवान तैनात नहीं

Loading

Latest News

26 जनवरी को मंत्री श्री टंकराम वर्मा करेंगे ध्वजारोहण,गणतंत्र दिवस पर आकर्षक झांकियां का होगा प्रदर्शन

कोरबा 23 जनवरी 2026/ गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन,...

More Articles Like This