Saturday, February 28, 2026

फ्लोरा मैक्स कंपनी की धोखाधड़ी से महिलाएं बेहाल, आत्महत्या की चेतावनी, महिलाओं ने की लोन माफी की मांग

Must Read

फ्लोरा मैक्स कंपनी की धोखाधड़ी से महिलाएं बेहाल, आत्महत्या की चेतावनी, महिलाओं ने की लोन माफी की मांग

कोरबा। छत्तीसगढ़ के सात आठ जिले में 48 हजार महिला ठगी का शिकार हुई हैं। रोजगार और समृद्धि का सपना दिखाकर फ्लोरा मैक्स कंपनी ने एक बड़ा घोटाला कर दिया है। निजी बैंकों और माइक्रो फाइनेंस कंपनी के जरिए महिलाओं को लोन दिलवाकर उनकी राशि को फ्लोरा मैक्स कंपनी में इन्वेस्ट करवाया गया। अब जब कंपनी ने ठगी कर दी, तो महिलाएं भारी कर्ज के बोझ तले दब गई हैं। महिलाओं ने लोन माफी की मांग की है। अन्यथा जीवन समाप्त कर लेने की चेतावनी दी है।
मुख्यमंत्री, महिला आयोग और कलेक्टर से झूल बाई, अनिता यादव, रजनी, रानी निर्मलकर, लक्ष्मी, संतोषी महंत, प्रमिला, शिवानी महंत, राधिका, शिवकुमारी, ननमेत चंदन, अंजू यादव, सुशीला महंत, फूलमती, छठबाई, अमरिका, सहित 40 से अधिक महिलाओं ने गुहार लगाई है। पत्र के माध्यम से लिखित शिकायत कर अपनी पीड़ा व्यक्त की है। शिकायत में बताया गया है कि उन्हें झूठे सपने दिखाकर ठगी का शिकार बनाया गया है। महिलाएं अब न केवल अपनी गाढ़ी कमाई से हाथ धो बैठी हैं, बल्कि उन पर बैंकों का कर्ज भी लाद दिया गया है। शिकायत पत्र में महिलाओं ने स्पष्ट रूप से कहा है कि अगर सरकार उनकी मदद नहीं करती है और लोन माफ नहीं किया जाता तो उनके पास अपनी जीवनलीला समाप्त करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा। महिलाओं का कहना है कि यह ठगी केवल फ्लोरा मैक्स कंपनी की गलती नहीं है, बल्कि निजी बैंकों और प्रशासन की मिलीभगत का नतीजा है। महिलाएं चाहती हैं कि सरकार तत्काल हस्तक्षेप करे। उनका कर्ज माफ करे और ठगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कठोर कार्रवाई किया जाए। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त कानून बनाए जाएं। फ्लोरा मैक्स कंपनी की यह ठगी न केवल आर्थिक अपराध है, बल्कि यह महिलाओं के सपनों और आत्मसम्मान का भी हनन है। सरकार को अब निर्णायक कदम उठाने होंगे ताकि ये महिलाएं फिर से सामान्य जीवन जी सकें और उनके साथ न्याय हो सके।

Loading

Latest News

जिला सहकारी बैंक कोरबा के अधिकारियों का कमाल: गत वर्ष केसीसी लोन प्राप्त कर चुका चुके आदिवासी किसान को मंत्री के सामने डेमो चेक...

कोरबा। जिले में शनिवार को कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण समारोह व वृहद किसान सम्मेलन का...

More Articles Like This