Friday, January 23, 2026

फ्लोरा मैक्स के खिलाफ अनशन पर बैठी महिला की बिगड़ी तबियत

Must Read

फ्लोरा मैक्स के खिलाफ अनशन पर बैठी महिला की बिगड़ी तबियत

कोरबा। फ्लोरा मैक्स से ठगी गई महिलाएं तानसेन चौक पर आमरण अनशन पर बैठी हुई है। उनका आंदोलन लगातार चौथे दिन जारी रहा। इस दौरान अनशन पर बैठी एक महिला की अचानक तबियत बिगड़ गई।महिला धरना स्थल पर अचेत हो गई। जिसकी सूचना पर तत्काल चिकित्सा विभाग की टीम के द्वारा महिला की जांच की गई।फ्लोरा-मैक्स कंपनी ने महिलाओं को अच्छी कमाई का झांसा देकर कर्जदार बना दिया है। उनके नाम पर कई माइक्रो फाइनेंस बैंकों से लोन लिए गए। अब बैंक के कर्मचारी उन पर किश्त जमा करने दबाव बना रहे हैं। जिसे लेकर महिलाएं शासन प्रशासन से कर्ज माफी और कंपनियों पर कार्रवाई की मांग कर चुकी हैं। मांग पूरी नहीं होने पर महिलाओं को तानसेन चौक पर आमरण अनशन करना पड़ रहा है। आंदोलन के चौथे दिन दिन महिला की तबियत बिगड़ गई।

Loading

Latest News

ग्राम पंचायत धनगांव में 15 वें वित्त की राशि में भ्रष्टाचार, पूर्व सरपंच और पंचों ने सचिव तथा करारोपरण...

More Articles Like This