Sunday, February 22, 2026

फ्लोरा-मैक्स से पीड़ित महिलाओं के साथ न्याय की मांग को लेकर धरना स्थल पहुंचे विधायक राठिया, कहा: मांग पूरी नहीं हुई तो उरगा चौक में की जाएगी आर्थिक नाकेबंदी

Must Read

फ्लोरा-मैक्स से पीड़ित महिलाओं के साथ न्याय की मांग को लेकर धरना स्थल पहुंचे विधायक राठिया, कहा: मांग पूरी नहीं हुई तो उरगा चौक में की जाएगी आर्थिक नाकेबंदी

 

 

 

कोरबा। फ्लोरा-मैक्स कंपनी ने महिलाओं को अच्छी कमाई का झांसा देकर कर्जदार बना दिया है। उनके नाम पर कई माइक्रो फाइनेंस बैंकों से लोन लिए गए। अब बैंक के कर्मचारी उन पर किश्त जमा करने दबाव बना रहे हैं। जिसे लेकर महिलाएं शासन प्रशासन से कर्ज माफी और कंपनियों पर कार्रवाई की मांग कर चुकी हैं। मांग पूरी नहीं होने पर महिलाओं को तानसेन चौक पर आमरण अनशन करना पड़ रहा है। आंदोलन के तीसरे दिन रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया महिलाओं के समर्थन में धरना स्थल पहुंचे। उन्होंने महिलाओं को संबोधित किया और शासन प्रशासन को चेताया कि महिलाओं की मांग पूरी नहीं हुई तो वे उरगा चौक में आर्थिक नाकेबंदी के लिए बाध्य होंगे।फ्लोरा मैक्स कंपनी से ठगी गई महिलाएं तानसेन चौक पर प्रदर्शन कर आवाज बुलंद की जा रही है। ज्ञापन व गुहार के बाद भी उनकी मांग पर संज्ञान नहीं लिए जाने से महिलाओं में आक्रोश व्याप्त है। तानसेन चौक पर महिलाएं आमरण अनशन पर बैठी हुई हैं। फ्लोरा मैक्स से ठगी की शिकार महिलाओं की कर्ज माफी एवं संबंधित बैंक कर्मचारी के ऊपर कठोर कार्यवाही को लेकर रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान सभा स्थल पर महिलाओं को संबोधित करते हुए श्री राठिया ने कहा कि महिलाओं के साथ जब इस तरह की धोखाधड़ी हो रही थी तो शासन, प्रशासन और पुलिस ने क्यों नहीं रोका। क्यों महिलाओं को आगाह नहीं किया। उन्होंने कहा कि हम जब बैंक से लोन लेने जाते हैं तो हमसे तरह-तरह के कागजात मांगे जाते हैं। कई स्तर की जांच की जाती है, और वहीं दूसरी ओर महिलाओं को एक नहीं चार-पांच बैंकों से बिना सत्यापन की लोन दे दिया गया। इसमें फाइनेंस बैंकों की भी मिलीभगत है। कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में विधायक ने कहा है कि फ्लोरा मैक्स कंपनी के द्वारा लगभग 40 हजार आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र की भोली-भाली महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के नाम से लाखों रूपये का कर्जदार बना दिया गया है। आज उनकी समस्याओं को सुनने के लिए न सरकार तैयार है और न ही जिला प्रशासन तैयार है। हमारे घर की माता बहनों को कड़कड़ाती ठंड में अमरण अनशन करना पड़ रहा है। अगर इनकी समस्याओं को सरकार एवं जिला प्रशासन गंम्भीरता से नहीं लेता है तो मैं इनके समर्थन में कोरबा चांपा मुख्यमार्ग में स्थित उरगा चौक में आर्थिक नाकेबंदी करने के लिए बाध्य रहूंगा। उन्होंने कहा कि फ्लोरा मैक्स में ठगी के शिकार महिलाओं का कर्ज माफी एवं संबंधित बैंक कर्मचारी के ऊपर कठोर कार्यवाही होनी चाहिए।

Loading

Latest News

बीएनआई बिलिनेयर्स का 22 फरवरी को मनाया जाएगा पहला वर्षगांठ

कोरबा। बीएनआई बिलिनेयर्स कोरबा का 22 फरवरी को जश्न रिसॉर्ट में पहला वर्षगांठ मनाया जाएगा। कोरबा का यह पहला...

More Articles Like This