Wednesday, February 11, 2026

बंदर ने 5 ग्रामीणों पर किया हमला, दहशत

Must Read

बंदर ने 5 ग्रामीणों पर किया हमला, दहशत

कोरबा। पोड़ी उपरोड़ा क्षेत्र में एक बंदर काफी दिनों से गांव में घुस आया है। यह बंदर सभी लोगों से घुल-मिल जाता है। लेकिन यह कभी आक्रामक होकर लोगों को काट भी लेता है। उक्त बंदर द्वारा अब तक पांच लोगों को जख्मी किया जा चुका है। घायलों को एंटी रेबिज इंजेक्शन लगाया गया है। बताया गया कि जंगल से भटककर एक बंदर का बच्चा कर पोड़ी के मोहल्लों में काफ़ी दिनों से यहां-वहां उछलकूद कर रहा है। जहां चाहे वहां बैठ रहा जिसके चाहे उसके गोद में खेल रहा है। कई बार लोगों की बाइक की सवारी कर गांव का भ्रमण करता है तो कई बार दुकान से खाने-पीने के सामान को लेकर इसका आनंद उठाता है। इसकी उछलकूद व किसी के पास भी चले जाने से लोग इसके साथ मस्ती भी करते हैं। यह बंदर क्षेत्र में कौतुहल का विषय बना हुआ है। यह बंदर खेल-खेल में कब आक्रामक होकर सामने वाले को घायल कर देगा इसका अंदाजा किसी को नहीं होता। घायल गोपाल ने बताया कि बंदर उसके बाइक पर सवार हो गया और साथ में घूमने लगा। कुछ समय तक घूमाया, उसे केले भी खिलाया। लेकिन उसी बंदर ने मौका देख गोपाल को ही काट लिया। बताया जाता है कि बंदर के काटने से 5 व्यक्ति घायल हो गए, घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ी उपरोड़ा में एंटी रेबीज वैक्सीन लगाया गया है, फिलहाल सभी का उपचार जारी है।

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This