Wednesday, February 11, 2026

बंदियों की मेहनत की कमाई पर पीड़ितों का आधा हिस्सा

Must Read

बंदियों की मेहनत की कमाई पर पीड़ितों का आधा हिस्सा

कोरबा। जेल में कैदियों की क्षमता और कुशलता के आधार पर काम दिया जाता है। जेल में काम करके कैदी रुपए भी कमाते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि जेल में कैदियों को काम करने के आधे रुपए दिए जाते हैं। आधा पीडि़त व्यक्ति को दिया जाता है, जिसके साथ अपराधी ने अपराध किया होता है। दोषी कैदियों को जेल के अंदर काम करने के लिए भुगतान मिलता है, जो काम स्वेच्छा से या उनकी सजा का हिस्सा हो सकता है। यह मजदूरी उनके वर्गीकरण के आधार पर तय की जाती है। कुशल और अकुशल दर पर उन्हें भुगतान किया जाता है। वर्तमान में कुशल कैदियों को 75 रुपए की दर से और अकुशल को 60 रुपए की दर से भुगतान किया जाता है । जिला जेल से बिलासपुर जेल शिफ्ट किए गए कैदियों द्वारा उनके काम की राशि कोरबा जिला को मिली थी। पुलिस अधीक्षक और जिला कलेक्टर के साथ बैठक कर कुल 16 पीडि़तों को 2 लाख 16 हजार की राशि का वितरण चेक के माध्यम से किया गया है। जेल मे बंद कैदियों को कपड़ा निर्माण, लौह कार्य और बढ़ईगिरी सहित कई व्यवसायों की ट्रेनिंग दी जाती है। अन्य कौशलों में प्लंबिंग, इलेक्ट्रिक फिटिंग, सिलाई, तैयार कपड़ों का निर्माण, चमड़े का काम, ड्राइविंग, जेल सेवा, कृषि, बागवानी, डेयरी, मुर्गीपालन, फूलों की खेती और बहुत कुछ कार्य शामिल होते हैं।

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This