बकरी चराने गई महिला पर लोमड़ी ने किया हमला
कोरबा। ग्राम पुलालीकला निवासी कमला बाई अपने घर से खेत की ओर दोपहर में बकरी को चराने गई थी। इस दौरान दो लोमड़ी ने पीछे से कमला बाई पर हमला कर दिया। एक लोमड़ी ने महिला के दाएं हाथ को काट लिया। इसके बाद महिला ने अपने बचाव में लोमड़ी पर हमला किया। दोनों लोमड़ी वहां से भाग निकले। घायल महिला गांव पहुंचकर लोगों को घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर भर्ती कराया। घटना की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। बताया जा रहा है कि उक्त लोमड़ी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, विभाग की ओर से ग्रामीणों को उनसे दूर रहने की सलाह दी गई है।
![]()




























