Friday, February 27, 2026

बकाया बिजली बिल वसूली में विभाग का छूट रहा पसीना, वसूली का टारगेट पूरा करने वितरण विभाग की टीम लगा रही पूरा जोर

Must Read

कोरबा। विद्युत वितरण विभाग पर बकाया बिजली बिल का बोझ बढ़ता जा रहा है। वित्तीय वर्ष की समाप्ति को अब लगभग एक माह शेष रह गए हैं। ऐसे में वसूली का टारगेट पूरा करने वितरण विभाग की टीम पूरा जोर लगा रही है।बकायादारों के कनेक्शन विच्छेद कर सख्ती बरती जा रही है। शहर व ग्रामीण क्षेत्र में अलग-अलग टीम रोजाना पहुंच रही है। बकाया बिजली बिल वसूली में विभाग का पसीना छूट रहा है। विद्युत वितरण विभाग की अलग अलग टीम इन दिनों अपने बकायदारों की लंबी फेहरिस्त लेकर सभी क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर रही है। टीम अधिक से अधिक बकाया राशि वसूलने में जुटी हुई है। सर्किल का कुल बकाया 400 करोड़ के पार जा पहुंचा है। वित्तीय वर्ष समाप्त होने की उल्टी गिनती शुरू भी हो चुकी है। ऐसे में शेष लगभग 33 दिनों में बकाया राशि को वसूलने के लिए विभाग को पूरा जोर लगाना पड़ेगा और प्रतिदिन लगभग 10 करोड़ से अधिक की वसूली करनी होगी तब जाकर टारगेट पूरा होगा। जिले में विद्युत वितरण विभाग के बकायदारों की लंबी सूची है। बताया जाता है कि जिले में विद्युत वितरण विभाग का बकाया लगभग 435 करोड़ के लगभग जा पहुंचा है। इस राशि को वसूलने के लिए प्रत्येक जोन में अलग-अलग टीम गठित की गई है और विद्युत वितरण विभाग की टीम लगातार वसूली करने का प्रयास भी कर रही है। अधिक से अधिक बकाया राशि वसूलने का काम कर रहे हैं। बताया जाता है कि शहर में ही 18 हजार बकायदार हैं। इन बकायदारों से वसूली के लिए शहर में ही 15 से अधिक टीम काम कर रही है और प्रतिदिन लाखों रुपए वसूली भी हो रही है, लेकिन यह लाखों की वसूली ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रहा है। यदि विभाग को अधिक से अधिक वसूली कर टारगेट को पूरा करने में सफलता मिलती है तब जाकर बकाया वसूली में सफलता मिलेगी अन्यथा टारगेट को पूरा कर पाना मुश्किल नजर आ रहा है। विद्युत वितरण विभाग ने बकाया वसूली को लेकर पूरा जोर लगाया है। जनवरी महीने से बकाया राशि वसूली को लेकर शहरी क्षेत्र में तीन जोन में कुल 15 टीम बकायादारों की सूची लेकर लाइन डिस्कनेक्शन का काम कर रही है। जिसका नतीजा है कि जनवरी में शहर के तीनों जोन से 350 करोड़ की बकाया राशि वसूली की जा चुकी है। बताया जा रहा है कि कोरबा शहर में ही बकाया लगभग 148 करोड़ रुपए है। इस राशि को वसूलने के लिए विभाग जुटा हुआ है। वित्तीय वर्ष समाप्त होने में मात्र 33 दिन ही शेष है ऐसे में विभाग का भरपूर प्रयास है कि अधिक से अधिक बकायदारों के घर पहुंच कर उनसे बकाया की राशि वसूली की जा सके। अधीक्षण अभियंता बीके सरकार का कहना है कि बकायादार उपभोक्ताओं से बकाया बिल की वसूली की जा रही है। विभाग की अलग-अलग टीम ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में लगातार पहुंच रही है। बकाया बिल जमा नहीं करने वालों के विद्युत कनेक्शन विच्छेद किए जा रहे हैं। लगातार बकायादार बकाया बिल का भुगतान कर रहे हैं।

Loading

Latest News

पर्यावरण संरक्षण मंडल की कोरबा पॉवर लिमिटेड,पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न

कोरबा। पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा जिले के बरपाली तहसील अंतर्गत कोरबा पॉवर लिमिटेड (केपील),पताड़ी के प्रस्तावित 1600 मेगावाट के...

More Articles Like This