बड़ी स्क्रीन में देखा मैच, जीत का मना जश्न,

Must Read

कोरबा। गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी ट्वेन्टी वर्ल्ड कप फाइनल मैच का प्रसारण नगर के कई जगह बड़ी स्क्रीन में करवाया। भारत की जीत के बाद लोगों ने जमकर जश्न मनाया। न्यूजीलैंड के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। भारत की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। फाइनल मैच के रोमांच का लोगों ने बड़ी स्क्रीन में आनंद लिया और भारत की जीत की कामना की। क्रिकेट प्रेमियों ने बताया कि नगर के लोगों की सुविधा के लिए फाइनल मैच का प्रसारण बड़ी स्क्रीन में किया गया। भारत की टीम लगातार दूसरी बार टी ट्वेन्टी वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है। नगर के लोग टीम इंडिया की जीत की दुआ कर रहे हैं। लोगों के रोमांच को देखते हुए बड़ी स्क्रीन पर मैच दिखाया गया। प्रसारण देखने के लिए नगरवासी बड़ी संख्या में पहुंचे और आपसी सद्भाव के साथ बैठकर मैच का आनंद लिया। न्यूजीलैंड को हराकर भारतीय टीम की जीत के बाद जमकर आतिशबाजी भी की गई।

Loading

Latest News

14 तक शादियों के लिए मुहूर्त, 15 मार्च से 14 अप्रैल तक रहेगा खरमास, 15 अप्रैल से मिलेगा लग्न, मई तक एक महीने फिर...

कोरबा। रंगोत्सव के समापन के बाद विवाह मुहूर्त शुरू हो चुके हैं। कोरबा में अब फिर शहनाइयों की गूंज...

More Articles Like This