Saturday, February 28, 2026

बढ़ती हुई महंगाई पर रोक लगाने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Must Read

बढ़ती हुई महंगाई पर रोक लगाने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

कोरबा। बढ़ती हुई महंगाई से सभी परेशान हैं, इस बात को लेकर आम आदमी पार्टी जिला सचिव शत्रुघ्न साहू ने बढ़ती हुई महंगाई को कम करने और आम जनता को राहत देने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम पत्र लिखा है। पत्र में उल्लेखित है कि बढ़ती हुई महंगाई ने परिवारो की कमर तोड़ रखी है। सब्जियों एवं अनाज के दाम आसमान छू रहे हैं। मौजूदा समय में एक साधारण परिवार को घर चलाने में काफी मुश्किल हो रही है। बढ़ती हुई महंगाई को काबू में रखने के लिए सरकार जल्द से जल्द आवश्यक कदम उठाएं, जिससे कि आम जनता को महंगाई से राहत मिल सके।

Loading

Latest News

जेसीबी की ठोकर से बाउंड्रीवाल ढहा, दबकर मासूम की मौत, बस्ती के लोगों का भड़का आक्रोश, दो युवक घायल, ऑटो रिक्शा क्षतिग्रस्त

कोरबा। कोतवाली के ठीक पीछे लक्ष्मणबन बस्ती में शुक्रवार की देर शाम बड़ी अनहोनी हो गई। फ्लैट निर्माण के...

More Articles Like This