बदली से ठंड में उतार चढ़ाव का दौर

Must Read

बदली से ठंड में उतार चढ़ाव का दौर

कोरबा। जिले में ठंड का सितम से लोगों को कभी राहत तो ठिठुरना पड़ रहा है। बदली लोगों को परेशान कर रही है। दो दिनों से रात तो रात दिन में भी लोगों को गर्म कपड़े और अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। हालांकि कुछ समय के निकली धूप से राहत का अहसास करा रही है। मौसम में उतार चढ़ाव का दौर बना हुआ है। एक बार फिर मौसम रुख बदलने लगा है। लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल रही है। दो दिनों से बदली की वजह से मौसम बदल गया है। शहरी क्षेत्र में जहां लोग दिन में भी घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं। वहीं ग्रामीण और वनांचल क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके लिए लोगों को दिन में भी अलाव और गर्म कपड़े का सहारा लेना पड़ रहा है। शहरी क्षेत्र में भी लोग दोपहिया वाहन चलाते समय स्वेटर, टोपी, ग्लब्स सहित अन्य गर्म कपड़े का सहारा लिया। जरूरी कार्य नहीं होने पर घर पर ही दुबके रहे। रात में भी बदली छाई रही। इस कारण तापमान में ४.९ डिग्री सेल्सियस का इजाफा दर्ज किया गया। मौसम का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। मौसम विभाग ने बुधवार के बाद से मौसम में बदली के साथ दिन के पारे में गिरावट का अनुमान लगाया है। इससे चिकित्सकों की ओर बच्चे, बुजुर्ग व महिलाओं को ठंड से बचने की सलाह दी जा रही है। मौसम में हो रहे बदलाव और पड़ रही कड़ाके की ठंड का असर शहर के कारोबार पर पड़ रहा है। लोग घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं। शहर के मुख्य मार्ग पावर हाउस रोड, टीपी नगर, कोसाबाड़ी मार्ग, मेन रोड सहित अन्य मार्गों पर पहले की चहल-पहल कम हो गई है। हालांकि ठंड के सितम की वजह से गरम कपड़े का बाजार गुलजार हो गया है।

Loading

Latest News

सीईओ जिला पंचायत ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता युक्त कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

कोरबा। सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग ने गुरुवार को जनपद पंचायत कटघोरा के ग्राम पंचायत अरदा एवं ढेलवाडीह...

More Articles Like This