Wednesday, February 18, 2026

बस स्टैंड के पास युवक की पिटाई

Must Read

बस स्टैंड के पास युवक की पिटाई

कोरबा। कटघोरा क्षेत्र के बस स्टैंड के पास कुछ लोगों ने मिलकर युवक से मारपीट कर दी। घटना में ग्राम नेहरूनगर बतारी दीपका निवासी मानसिंह कंवर को चोटें आई है। पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मानसिंह ड्रायवरी का काम करता है। वह दोस्त के साथ ससुराल से वापस लौट रहा था। कटघोरा बस स्टैंड के पास पहुंचा। इस बीच महेशपुर में रहने वाले संतराम चौहान, उसका पुत्र सचिन, पत्नी सहित कुछ अन्य लोगों ने मिलकर पारिवारिक विवाद को लेकर गाली-गलौज किया। मना करने आरोपियों ने हाथ, मुक्का और डंडे से पिटाई कर दी। पुलिस ने मामले में मारपीट का अपराध दर्ज किया है।

Loading

Latest News

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी को होगा

कोरबा। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 22 फरवरी को प्रातः...

More Articles Like This