बस स्टैंड के प्रमुख स्थानों पर लगाए गए सीसी कैमरे

Must Read

कोरबा। ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने कोरबी बस स्टैंड को अब सीसीटीवी कैमरों से लैस कर दिया है। बस स्टैंड के प्रमुख स्थानों पर सीसी कैमरे लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से परिसर गतिविधियों पर लगातार नजर स्खी जाएगी। सड़क पर वाहनों की आवाजाही पर भी निगरानी रहेगी। यातायात विभाग की पहल पर किए गए इस कार्य का मुख्य उद्देश्य बस स्टैंड में होने वाली चोरी, झगड़े-विवाद, असामाजिक तत्वों की गतिविधियों और यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करना है। कैमरों की मदद से संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत नजर रखी जा सकेगी और आवश्यकता पड़ने पर पुलिस कार्रवाई भी आसानी से कर सकेगी। यात्रियों ने इस पहल का स्वागत कर कहा कि बस स्टैंड में सीसी कैमरे लगने से सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होगी और यात्रियों को भी अधिक सुरक्षित वातावरण मिलेगा।

Loading

Latest News

युवक का मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

कोरबा। घर से होली खेलने निकले युवक का शव दूसरे दिन खोलार नाला किनारे संदिग्ध हालत में मिला। मामले...

More Articles Like This