Monday, February 16, 2026

बाइक और बैटरी की हुई चोरी

Must Read

बाइक और बैटरी की हुई चोरी

कोरबा। जिले में चोरों की सक्रियता फिर बढऩे लगी है।चोरों ने एक निजी कंपनी के मोबाइल टॉवर से बैट्री की चोरी कर ली। इसकी कीमत लगभग नौ हजार रुपए बताई जा रही है। कटघोरा थानांतर्गत ग्राम अलडीहा के पास एक निजी कंपनी का मोबाइल टॉवर है। चोरों ने टॉवर में धावा बोलकर बैट्री की चोरी कर लिया। टॉवर के कर्मचारी कन्हैयालाल की रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। इसी तरह चोरों ने बालकोनगर फॉरेस्ट कॉलोनी से बाइक चोरी कर ली। सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी कांति कुमार कंवर की दुपहिया गाड़ी कॉलोनी में घर के बाहर खड़ी थी। रात में चोरों ने बाइक की चोरी कर ली। पुलिस केस दर्जकर चोरों की तलाश कर रही है।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This