Friday, July 25, 2025

बाढ़ प्रभावितों को राहत के मरहम का इंतजार, फर्टिलाइजर बस्ती में पानी ने बरपाया है कहर

Must Read

बाढ़ प्रभावितों को राहत के मरहम का इंतजार, फर्टिलाइजर बस्ती में पानी ने बरपाया है कहर

कोरबा। जिला में अब तक पिछले वर्षों के तुलना में मानसून की शुरुआत सीजन में ही बेहद अधिक रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई है।कई निचली बस्तियों में पानी भर गया है। हसदेव नदी भी उफान पर है। छोटे नाले भी खतरे के निशान से ऊपर बह रहे थे।भारी बरसात के बीच फर्टिलाइजर बस्ती में अचानक पानी का सैलाब आया था ,जिससे पूरे मोहल्ले के लोग प्रभावित हुए, लेकिन चार-पांच परिवार ऐसे थे जिनकी खुशियां आफत की बारिश बहा ले गई। अब इन परिवारों को राहत के मरहम का इंतजार है। जिस घर में शादी की तैयारी चल रही थी, अब वहां बेटी की शादी को टालना पड़ेगा। घर ढह जाने से लोगों ने पड़ोसियों के घर में शरण ली है। वह फिलहाल दाने-दाने को मोहताज हो गए। ना उनके पास भोजन का कोई समान था, ना ही भोजन पकाने का कोई स्थान ही बचा। पार्षद ने इस स्थिति से प्रशासन को अवगत कराया है। लेकिन कई दिन बाद भी इन्हें अब तक कोई मदद या राहत नहीं पहुंचाई गई है। अपने हालात बताते हुए धनबाई ने कहा कि हम पिछले 40 वर्ष से इसी फर्टिलाइजर बस्ती में निवास कर रहे हैं, मैं शादी होकर जब से आई हूं तब से यही रह रही हूं। सारे बाल बच्चों का जन्म यही हुआ है। हम निगम को टैक्स भी पटाते हैं, लेकिन विपत्ति के वक्त में कोई हमें मदद पहुंचाने नहीं आ रहा है। घर ढह जाने से इसके नीचे पूरा सामान दब गया है। टीवी, पंखा, फ्रिज कूलर से लेकर बिस्तर और घर में बेटी की शादी के लिए कुछ जेवर बनवाए थे वह भी मिट्टी में दब गया। घर में बच्चे हैं, जिन्हें कम से कम खाना मिल सके इसलिए स्कूल भेज रहे हैं। पटवारी घर पर आया था जिसने कुछ कागज पर साइन करवाए हैं, लेकिन मदद नहीं मिली है। ललिता ने बताया कि इतनी जोर से बारिश हुई कि पूरा घर ढह गया। नाले में पानी इतना भर गया था कि घर के अंदर प्रवेश कर गया। हम गरीब लोग हैं, रोज कमाने, खाने वाली स्थिति है। हमारा और कहीं भी ना कोई प्रॉपर्टी है ना कोई घर है। नीलम ने कहा कि पिताजी नहीं हैं, उनका देहांत पहले ही हो चुका है। कुछ समय पहले बड़े भाई का भी देहांत हुआ था। जिसके बाद अब घर में मेरी शादी की तैयारी चल रही थी। घर वालों ने इसके लिए कुछ सामान लेकर रखा था, लेकिन बारिश के कारण घर ढह गया, सारा सामान भी उसी के नीचे दब गया। ऐसी स्थिति में तो अब शादी टालनी पड़ेगी।

Loading

Latest News

हसदेव नदी के दोनों किनारों पर रिवर फ्रंट का निर्माण आवश्यक, नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा चलाया जाएगा अभियान

हसदेव नदी के दोनों किनारों पर रिवर फ्रंट का निर्माण आवश्यक, नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा चलाया जाएगा अभियान   कोरबा।...

More Articles Like This