बादल छंटते ही बढ़ी ठंड, गिरा तापमान का पारा, आगामी दिनों में शीतलहर चलने की संभावना

Must Read

बादल छंटते ही बढ़ी ठंड, गिरा तापमान का पारा, आगामी दिनों में शीतलहर चलने की संभावना

कोरबा। बादल छंटते ही शहर में एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। अधिकतम, न्यूनतम दोनों तापमान में गिरावट आने से दिन में भी ठंड का अहसास होने पर स्वेटर, जैकेट में लोग नजर आने लगे हैं। इधर मौसम विभाग ने आगामी दो दिन में शीतलहर चलने की संभावना जताई है।
जिले में 28 व 29 दिसंबर को घने बादल छाने और कही-कहीं बारिश होने से ठंड पर ब्रेक लग गया था। 30 दिसंबर को भी धूप-छांव वाली स्थिति रही। 31 दिसंबर को बादल जरूर छंटे पर अधिकमत और न्यूनतम तापमान में विशेष गिरावट नहीं आई। बुधवार यानी 1 जनवरी को दोनों तापमानों में गिरावट आते ही एक बार फिर से ठंड बढ़ गई है। शहर में अधिकमत तापमान जहां 25.0 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में गिरावट की वजह से अब दिन में भी ठंड का अहसास होने लगा है। यही वजह है कि धूप निकलने के बावजूद लोग स्वेटर, जैकेट में निकलने मजबूर हैं। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती परिसंचरण के रूप में छाया हुआ है। दूसरी ओर हवा की दिशा में परिवर्तन होने और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी धीरे-धीरे खत्म होने की वजह से अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिन में शीत लगर चलने की भी संभावना है।

Loading

Latest News

पशुपालन विभाग का अमला घर घर जाकर करेगा पशुओं का टीकाकरण, मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न

कोरबा। पशु चिकित्सालय भैसमा अंतर्गत ग्राम मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न हुए। गौरतलब हो कि आगामी...

More Articles Like This