Tuesday, January 27, 2026

बायोमेट्रिक मशीन में दर्ज अटेडेंस से होगी वेतन की गणना

Must Read

बायोमेट्रिक मशीन में दर्ज अटेडेंस से होगी वेतन की गणना

कोरबा। कोयला कर्मियों की अब हर महीने की वेतन की गणना बायोमेट्रिक मशीन में दर्ज अटेडेंस से होगी। मार्च से इसे कोल माइंस में अनिवार्य रूप से लागू करते हुए एसईसीएल प्रबंधन ने इसमें कर्मचारियों की रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा कर लिया है।
इसके बाद अब एरिया स्तर पर उप महाप्रबंधक (कार्मिक) सूचना जारी कर अनिवार्य रूप से लागू किए जाने की सूचना जारी की है। एसईसीएल के एरिया दफ्तरों व कोयला खदानों में काम कर रहे अधिकारी-कर्मचारियों की अटेंडेंस सैफ के जरिए मुख्यालय भेजा रहा है। इसके पहले इन अफसर-कर्मियों की मैन्यूअल तरीके से ही अटेंडेंस लग रहे हैं। इसके बाद रिकॉर्ड उसी दिन कंपनी मुख्यालय सैफ के जरिए ऑनलाइन भेजा रहा है। सभी एरिया में सैफ सिस्टम से शत-प्रतिशत अटेंडेंस मुख्यालय भेजने में आ रही दिक्कतों को भी दूर कर लिया गया था।एसईसीएल प्रबंधन ने अटेंडेंस में पारदर्शिता लाने सैफ सिस्टम को अपने एरिया व सब एरिया दफ्तरों में लागू किया था। इन सबके बीच बायोमेट्रिक मशीन से अटेंडेंस अब अनिवार्य कर दिया गया है। इसे मार्च से कोयला अफसरों व कर्मियों के लागू कर दिया गया है। पूर्व में श्रमिक संगठनों के विरोध के बीच इसे लागू किया गया था। मगर कोरोनाकाल में संक्रमण के प्रसार में सहायक बनने की संभावनाओं के मद्देनजर बंद कर दिया गया, तब से सैफ सिस्टम के जरिए मुख्यालय ऑनलाइन अटेंडेंस भेजा जा रहा था। मगर अब एरिया स्तर पर यह सूचना जारी िकया जा रहा है कि बायोमेट्रिक मशीन से कोयला अफसर व कर्मचारी रोजाना का अटेंडेंस लगाएं। अटेंडेंस की इस डिजिटल प्रणाली को एसईसीएल में लागू करने की जानकारी दिया है। साथ ही यह भी बताया है कि अब कोयला अफसर व कर्मियों के बायोमेट्रिक मशीन में दर्ज अटेंडेंस से हर महीने के वेतन की गणना होगी।एसईसीएल गेवरा एरिया ने अपने कर्मियों को दी सूचना एसईसीएल गेवरा एरिया के उप महाप्रबंधक (कार्मिक) ने सूचना जारी करते हुए अफसर-कर्मियों को बायोमेट्रिक मशीन से अनिवार्य रूप से अटेंडेंस लगाने कहा है। पत्र में यह भी जानकारी दी है कि अब उनके बायोमेट्रिक मशीन में लगाए गए अटेंडेंस के आधार पर ही वेतन की गणना होगी। बायोमेट्रिक मशीन में सभी कर्मचारियों के पंजीयन की भी जानकारी दी गई है। ताकि इन्हें ऑनलाइन अटेंडेंस में कोई परेशानी नहीं आए।

Loading

Latest News

बांकी मोंगरा में secl खेल परिससर बांकी सुरकछार(गजरा दशहरा मैदान) सहित विभिन्न स्थानों में लहराया तिरंगा जाने कौन से जगह कौन बने मुख्य अतिथि...

बांकी मोंगरा में secl खेल परिससर बांकी सुरकछार(गजरा दशहरा मैदान) सहित विभिन्न स्थानों में लहराया तिरंगा जाने कौन से...

More Articles Like This