बारिश के बाद धान की बोआई व रोपाई में आई तेजी
कोरबा। मानसून के समय प्रारंभिक दौर में कम बारिश के कारण किसान मायूस थे, क्योंकि फसलों की रोपाई व बोआई नहीं हो पा रही थी। लेकिन अब तक किसानों ने राहत की सांस ली है। कुछ दिनों के बारिश ने पानी की कमी का कोटा पूरा कर दिया।
एक सप्ताह तक रुक-रुक कर और रविवार व सोववार को हुई लगातार बारिश ने जिले के सूखे पड़े खेत और नदियों को लबालब कर दिया। इसके बाद किसानों ने तेजी से धान की रोपाई और बुआई की। एक सप्ताह की बारिश ने बोआई में पिछड़ चुके किसानों को राहत दी। जिले में अब तक 435.9 मिलीमीटर औसत बारिश हो चुकी है इस बार कम बारिश का अनुमान लगाया जा रहा था, लेकिन 6 व 7 जुलाई को हुई बारिश ने कोटा पूरा कर दिया। इसके चलते ही किसानों ने 30 प्रतिशत पर रोपा और शेष फीसदी धान की बोआई कर चुके हैं। औसत रुप से कुल लगभग 60 प्रतिशत धान की फसल खेतों में लगाई जा चुकी है, जबकि एक सप्ताह पूर्व यह आकड़ा कम था। अब उम्मीद है कि इस वर्ष भी बीते वर्ष की तरह अधिक मात्रा में धान की फसल होगी।
![]()

