बारिश में ढह गया था आशियाना, पार्षद ने अपने खर्च से बनवाया पक्का मकान, दो परिवारों को पहुंचाई राहत
कोरबा। बीते बरसात के दौरान में भारी बारिश की वजह से कुसमुंडा क्षेत्र में निवास करने वाले दो गरीब परिवार के मकान ढह गए थे। मिट्टी की दीवार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिसकी जानकारी पार्षद अमरजीत सिंह को होने पर उन्होंने स्वयं के खर्च से दोनों परिवारों के लिए पक्के मकान का निर्माण कराया। नींव से लेकर छत खड़ा करने का पूरा खर्च उनके द्वारा किया गया। घर बनने के बाद घर उद्घाटन पर परिवारों ने पार्षद अमरजीत सिंह को बुलाया और उनके हाथों से दरवाजे को खुलवाते हुए गृह प्रवेश किया। कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत विकास नगर के आईबीपी बस्ती और मस्जिद के पास रहने वाली महिला अनुसुइया और बेगिन बाई के घर बरसात में ढह गए थे। जिसके बाद पार्षद अमरजीत से घरों का निरीक्षण कर मलबों का हटवा कर रहने लायक नए पक्के मकान का निर्माण कराया। पक्के मकान पाने के बाद दोनों ही परिवार में खुशी की लहर है। साथ ही अनुसुइया की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने पर पार्षद द्वारा बिलासपुर सेंदरी में भर्ती करवा कर इलाज करवाया गया था। जिसके बाद वह अपने मासूम बेटे के साथ आज स्वस्थ और अच्छे से रह रही है। इसके आलावा क्षेत्र में पार्षद अमरजीत सिंह के द्वारा दुर्घटना व बीमार होने घायलों अथवा मृतकों को अस्पताल व घर तक पहुंचाने नि:शुल्क एम्बुलेस और शव वाहन चलवाया जा रहा है। बीते वर्ष ग्राम खम्हारिया में भी निवास करने वाली एक नेत्रहीन बुजुर्ग महिला के लिए भी पक्के मकान का निर्माण उनके द्वारा कराया गया था।
![]()

