Tuesday, February 24, 2026

बारिश होते ही बिजली की डिमांड में आई गिरावट

Must Read

बारिश होते ही बिजली की डिमांड में आई गिरावट

 

कोरबा। एक सप्ताह बाद पुन: मानसून की सक्रियता के साथ ही कोरबा सहित प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम सुहाना हो गया है। तापमान में गिरावट आई है। इसके साथ ही बिजली की खपत में भी कमी आई है। प्रदेश में बिजली की मांग 5 हजार मेगावाट से कम रही। तापमान ऐसा ही रहा तो इससे ऊर्जा की बचत होगी। प्रदेश में बिजली की मांग 4953 मेगावाट के आसपास बनी हुई थी। इसे पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ बिजली उत्पादन कंपनी लगभग 2000 मेगावाट का सहयोग कर रही थी। अन्य कमी को दूर करने के लिए प्रदेश सरकार को सेंट्रल पोल से बिजली लेनी पड़ रही थी। प्रदेश में बिजली की खपत 5000 मेगावाट से कम हो गई है लेकिन कोरबा स्थित छत्तीसगढ़ बिजली उत्पादन कंपनी की कोरबा पश्चिम की दो इकाईयां उत्पादन से बाहर है। एक इकाई को वार्षिक रखरखाव के लिए बंद किया गया है जबकि दूसरी इकाई तकनीकी गड़बड़ी के कारण उत्पादन से बाहर चल रही है।

Loading

Latest News

बीएमएस का 25 को जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन, प्रधानमंत्री व श्रम मंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

कोरबा। 9 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ मोर्चा खोलेगा। पुरी उड़िसा में आयोजित 21वें अखिल भारतीय अधिवेशन...

More Articles Like This