Wednesday, February 18, 2026

बालको क्षेत्र में वृद्ध ने फांसी लगाई

Must Read

बालको क्षेत्र में वृद्ध ने फांसी लगाई

कोरबा। बालकोनगर थानांतर्गत संगम नगर बेलाकछार निवासी 60 वर्षीय वृद्ध ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा कार्यवाही के उपरांत उसे पीएम के लिए जिला अस्पताल के चीरघर भिजवा दिया। समारू लाल सांडे 60 वर्ष पिता महेश राम सांडे की पत्नी का कुछ वर्ष पूर्व निधन हो गया था। इसी दौरान उसका एक लडक़ा अपनी पत्नी के साथ ससुराल में जाकर रहने लगा। जबकि दूसरा पुत्र भी अपने पिता को छोडक़र बालको क्षेत्र में अन्यत्र रहने लगा था। इस तरह पत्नी के आकस्मिक निधन एवं पुत्रों के अलग-अलग बस जाने के कारण सामरू लाल सांडे नशा भी करने लगा था। इसी दौरान कल वह अपने मकान के परछी में लोहे के पाइप में फांसी लगाकर झूल गया। पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।

Loading

Latest News

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी को होगा

कोरबा। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 22 फरवरी को प्रातः...

More Articles Like This