Saturday, February 28, 2026

बालको में हुए हादसे के बाद चक्काजाम, घायल ऑटो चालक ने तोड़ा दम

Must Read

बालको में हुए हादसे के बाद चक्काजाम, घायल ऑटो चालक ने तोड़ा दम

कोरबा। जिले के बालको क्षेत्र में शनिवार को हुए हादसे में घायल ऑटो चालक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। लगातार हो रहे हादसों लेकर गुस्साए ग्रामीणों ने बालको क्षेत्र में चक्काजाम कर दिया। सडक़ के दोनों ओर जाम की स्थिति बन गई। बालको थाना क्षेत्र के परसाभाटा नवधा पंडाल के पास शनिवार की शाम 4 बजे के आसपास तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक सवारी ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में ऑटो में सवार कई लोग घायल हो गए, जिसमें से बच्चों को गंभीर चोटें आईं थीं। बताया गया कि ऑटो में सवार सभी लोग एक ही परिवार के हैं। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तत्काल इस घटना के सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार दौरान ऑटो चालक मनोज लहरे ने दम तोड़ दिया। जिसके कारण गुस्साए लोगों ने प्लांट के सामने घेराव किया। शहर में ऑटो बंद हैं इसकी सूचना मिलते ही बालको पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस घटना को लेकर क्षेत्रवासियों में आक्रोश व्याप्त है। उनका कहना है कि ट्रेलरों को रफ्तार में अंकुश नहीं लग पा रहा है। चालक तेज गति से ही वाहन चला रहे हैं, इससे दुर्घटनाएं हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि स्थिति में सुधार नहीं होने पर वे आंदोलन पर उतर जाएंगे।

Loading

Latest News

पर्यावरण संरक्षण मंडल की कोरबा पॉवर लिमिटेड,पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न

कोरबा। पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा जिले के बरपाली तहसील अंतर्गत कोरबा पॉवर लिमिटेड (केपील),पताड़ी के प्रस्तावित 1600 मेगावाट के...

More Articles Like This