बालिकाओं को दिया जाएगा आत्मरक्षा का प्रशिक्षण
कोरबा। जिले के पूर्व माध्यमिक, हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी शालाओं में बालिकाओं को रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसके लिए प्रशिक्षित शिक्षकों से आवेदन मंगाए गए हैं। जूड़ो करोट, ताईक्वांडो, किक बॉक्सिंग, मॉर्शल आर्ट विधाओं में दक्ष हो वे प्रशिक्षण देंगे। अक्टूबर की 3 तारीख तक आवेदन मंगाए गए थे। जिसके बाद 90 दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रतिदिन 30 मिनट तक संबंधित शालाओं में प्रशिक्षण देने की व्यवस्था प्राचार्य व प्रधानपाठक तय करेंगे। प्रशिक्षण के लिए प्रति स्कूल 15 हजार रूपये स्वीकृत है जो संबंधित शालाओं को जारी की जाएगी।
![]()




























