बाहर निकलते ही चुभने लगी धूप, और बढ़ेगा तापमान

Must Read

बाहर निकलते ही चुभने लगी धूप, और बढ़ेगा तापमान

कोरबा। मौसम साफ होने के बाद पिछले दिनों से अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार को सुबह से मौसम साफ रहा। मौसम विभाग के अनुसार मार्च के समाप्त होने तक लोगों को अधिक गर्मी का सामना नहीं करना पड़ेगा, लेकिन जैसे ही अप्रैल की शुरुआत होगी गर्मी और बढ़ेगी। अप्रैल में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आस पास पहुंचने की संभावना है। आने वाले 4 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी होगी।

मौसम साफ होने के साथ-साथ गर्मी भी बढऩे लगी है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री के पार पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान में भी 1 डिग्री का इजाफा हुआ। द्रोणिका व चक्रवात कमजोर होने के बाद अब दक्षिण दिशा से कम मात्रा में नमीयुक्त हवा आ रही है। इससे तापमान में इजाफा हो रहा है। अब मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान में आगे भी बढ़ोतरी हो सकती है। अधिकांश समय तक मौसम साफ रहने के आसार है। दोपहर में धूप के बीच आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार 31 मार्च तक दोपहर में धूप-बादल के आसार है, लेकिन बारिश होने की संभावना नहीं है। हवा विच्छेदन दक्षिण आंतरिक कर्नाटक से लेकर पूर्वी विदर्भ तक औसत समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। इसलिए मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 29 मार्च तक आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है।

Loading

Latest News

महिला दिवस पर न्यू कोरबा हॉस्पिटल की अनूठी पहल, महिलाओं ने लिया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ

कोरबा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर न्यू कोरबा हॉस्पिटल ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए महिलाओं...

More Articles Like This