Friday, February 13, 2026

बिजली उत्पादन में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी देश में अव्वल, डीएसपीएम देश की टॉप थ्री संयंत्र में शामिल

Must Read

बिजली उत्पादन में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी देश में अव्वल, डीएसपीएम देश की टॉप थ्री संयंत्र में शामिल

कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी तीन संयंत्रों की कुल क्षमता 2840 मेगावाट है। वित्तीय वर्ष 2023- 24 में कंपनी ने 18,200 मिलियन यूनिट के लक्ष्य के मुकाबले 21,068.13 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन किया। कंपनी का औसत प्लांट लोड फैक्टर 84.45 प्रतिशत रहा। यह पीएलएफ देश में स्थित 33 स्टेट सेक्टर की पावर कंपनियों में सर्वाधिक है, यानी छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी ने पीएलएफ के मामले में देश में टाप किया। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी के डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत संयंत्र (डीएसपीएम) ने देश में तीसरा स्थान हासिल किया। डीएसपीएम संयंत्र में 250-250 मेगावाट क्षमता (कुल 500 मेगावाट) की दो इकाई संचालित हैं। वित्तीय वर्ष 2023- 24 में डीएसपीएम ने 92.73 प्रतिशत पीएलएफ अर्जित कर पूरे देश में तीसरा स्थान बनाया है। पीएलएफ के मामले में डीएसपीएम से आगे दो संयंत्र हैं। इसमें पूरे देश में टाप पर रहे मध्यप्रदेश राज्य सरकार का अमरकंटक विस्तार थर्मल पावर स्टेशन ने सर्वाधिक 97.80 प्रतिशत पीएलएफ अर्जित किया है। वहीं मध्य प्रदेश में ही स्थित निजी क्ष़ेत्र के रिलायंस समूह के 3960 मेगावाट सासन अल्ट्रा मेगा पावर प्लांट 93.52 प्रतिशत पीएलएफ के साथ दूसरे स्थान पर रहा।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This