Wednesday, February 4, 2026

बिलासपुर से उरगा के बीच इकोनामिक कॉरिडोर के निर्माण कार्य पर ब्रेक, बारिश के कारण हुआ काम प्रभावित

Must Read

बिलासपुर से उरगा के बीच इकोनामिक कॉरिडोर के निर्माण कार्य पर ब्रेक, बारिश के कारण हुआ काम प्रभावित

कोरबा। नेशनल हाइवे की बिलासपुर से उरगा के बीच इकोनामिक कॉरिडोर का निर्माण चल रहा है। 70 किलोमीटर लंबी सड़क की लागत 1115 करोड रुपए है। इसका निर्माण नवंबर 2024 तक पूर्ण होना है। बारिश के काम प्रभावित है। मिट्टी का काम अभी पूरी तरह बंद है। इसलिए निर्माण कंपनी ने अपने सारे हाइवे को खड़े कर दिए हैं। हाइवा की मिट्टी साफ हो जाए और उसमें पानी भी न रुके इसलिए सभी के डाले को स्टैंड मोड में रखकर एक लाइन से खड़े कर दिए हैं, जो आने जाने वालों का ध्यान बरबस ही अपनी ओर खींच रहा है। उरगा से पत्थलगांव का निर्माण शुरू नहीं: बिलासपुर से उरगा तक हाइवे का निर्माण चल रहा है, पर उरगा से पत्थलगांव के बीच 87 किलोमीटर का निर्माण शुरू नहीं हुआ है। टेंडर हो गया है। इसकी लागत 1955 करोड़ है। टेंडर होने के बाद वन भूमि का क्लीयरेंस होना बाकी है। अधिकारियों के मुताबिक अक्टूबर में काम शुरू होगा। यह इकोनामिक कॉरिडोर रायपुर से धनबाद के बीच अलग-अलग चरणों में बन रहा है। कुल लंबाई 627 किलोमीटर है। इसमें छत्तीसगढ़ में 384 किलोमीटर और झारखंड में 240 किलोमीटर है। पत्थलगांव से आगे कुनकुरी तक सड़क का काम भी शीघ्र ही शुरू होने वाला है। बिलासपुर से उरगा सड़क जांजगीर-चांपा व कोरबा के लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। बिलासपुर आवाजाही के लिए दोनों जिले के लोगों को दो हाइवे मिल जाएंगे।

Loading

Latest News

युवती का गला रेतकर युवक ने किया सुसाइड, बिलासपुर से पहुंचे थे कोरबा, मामले की जांच में जुटी पुलिस

कोरबा। प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक ने युवती पर चाकू से हमला कर उसके गले को रेत दिया...

More Articles Like This