Tuesday, February 24, 2026

बीएमएस का 25 को जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन, प्रधानमंत्री व श्रम मंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

Must Read

कोरबा। 9 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ मोर्चा खोलेगा। पुरी उड़िसा में आयोजित 21वें अखिल भारतीय अधिवेशन के आह्वान पर भारतीय मजदूर संघ 25 फरवरी को पूरे देश में विरोध दिवस मनाएगा। बीएमएस की सभी शाखाओं के जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। प्रधानमंत्री व केन्द्रीय श्रम मंत्री को जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जाएगा। बीएमएस राष्ट्रीय मंत्री राधेश्याम जायसवाल का कहना है कि बीएमएस ने समय-समय पर सरकार के समक्ष अनेक ज्वलंत मुद्दे उठाएं हैं, किन्तु अब तक सरकार ने ठोस कार्रवाई नहीं की है। जिसके कारण देश के मजदूरों में आक्रोश व्याप्त है। लाखों मध्यान्ह भोजन रसोईया और आशा कार्यकर्ता आज भी अत्यंत अल्प मानदेय पर कार्य कर रही हैं। 5 दशकों की सेवा के बाद भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को केवल योजनाकर्मी माना जाता है, जबकि उनसे प्रतिदिन 10 घण्टे से अधिक कार्य लिया जा रहा है। लगातार नई-नई कार्यों का बोझ उन पर डाला जा रहा है। ईपीएस 95 के अंतर्गत न्यूनतम पेंशन 1000 रूपए आज भी अपरिवर्तित है। जिससे लाखों पेंशनभोगियों को कठिनाईओं का सामना करना पड़ रहा है। बैंक कर्मचारी भी 5 दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने की मांग को लेकर आंदोलनरत है। उन्होंने कहा कि श्रम कानूनों का सभी क्षेत्रों व श्रमिक वर्गों में बिना किसी अपवाद के सख्ती और सार्वभौमिक रूप से अंत्योदय की भावना से सुनिश्चित किया जाए। औद्योगिक संबंध संहिता 2020 तथा व्यवसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य व कार्यपरिस्थितियां संहिता 2020 में श्रमिकों की चिंताओं का समाधान किया जाए, सहित अन्य मांगे शामिल हैं।

Loading

Latest News

राशन दुकानों में भंडारण-वितरण की समीक्षा करने एसडीएम को दिए निर्देश, राशन दुकानों में खाद्यान्न का भंडारण और वितरण सुनिश्चित कराएंः कलेक्टर

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाजों की समीक्षा की।उन्होंने फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन...

More Articles Like This