Thursday, February 12, 2026

बीएमएस ने बगदेवा खान परिसर में की गेट मीटिंग

Must Read

बीएमएस ने बगदेवा खान परिसर में की गेट मीटिंग

कोरबा। अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के आह्वान पर 17 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन, बिलासपुर, कोरबा क्षेत्र के बगदेवा खान परिसर में गेट मीटिंग के माध्यम से कर्मचारियों के बीच जन जागरण का कार्यक्रम किया गया। गेट मीटिंग में पदाधिकारी द्वारा कर्मचारियों को जानकारी दिया गया को कोल इंडिया स्तर पर कर्मचारियों के बीच प्रबंधन वर्ग किस प्रकार से स्थाई, ठेका एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों का हनन कर रही है। गेट मीटिंग में प्रमुख रूप से टिकेश्वर सिंह राठौर अध्यक्ष अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ, अशोक कुमार सूर्यवंशी महामंत्री भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन, हिरण कुमार चंद्रा उपाध्यक्ष दिनेश कुमार कुंभकार, क्षेत्रीय सुरक्षा समिति सदस्य कोरबा क्षेत्र के अलावा बगदेवा इकाई के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सदस्यों की भारी संख्या में उपस्थिति रही।

Loading

Latest News

जवाली के पांच जोड़ो ने मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह योजना का लिया लाभ –

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के अंतर्गत ग्राम जवाली के पांच जोड़ों ने लिया...

More Articles Like This