Wednesday, February 11, 2026

बेकाबू ट्रक ने दुकान और वाहनों को लिया जद में

Must Read

बेकाबू ट्रक ने दुकान और वाहनों को लिया जद में

 

कोरबा। जिले में सडक़ हादसों का क्रम थमने का नाम नहीं ले रहा है। रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। बालको थाना क्षेत्र के परसाभांठा चौक पर मंगलवार सुबह एक अनियंत्रित ट्रक ने सडक़ पर खड़े छोटे वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक क्रमांक सीजी 12 बीजे 7629 के चालक ने पहले एक दुकान को टक्कर मारी और फिर वाहनों को नुकसान पहुंचाया। गनीमत यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। वाहन सवारों की सतर्कता के कारण वे समय रहते कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक चालक नाबालिग था और मौके पर लाइसेंस भी नहीं दिखा सका। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। सूचना मिलते ही बालको पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी।

Loading

Latest News

जवाली के पांच जोड़ो ने मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह योजना का लिया लाभ –

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के अंतर्गत ग्राम जवाली के पांच जोड़ों ने लिया...

More Articles Like This