Saturday, February 14, 2026

बेजा कब्जा की नीयत से जंगल में कर रहे थे मिट्टी उत्खनन, वन विभाग ने पकड़ा अवैध उत्खनन में लगा जेसीबी

Must Read

बेजा कब्जा की नीयत से जंगल में कर रहे थे मिट्टी उत्खनन, वन विभाग ने पकड़ा अवैध उत्खनन में लगा जेसीबी

कोरबा। कटघोरा वन मंडल के जटगा रेंज के पुटुवा मेरई के जंगल में अवैध उत्खनन करते वन विभाग की टीम ने एक जेसीबी को जब्त किया है।इस मामले में जांच कराई जा रही है। बताया जाता है कि कक्ष क्रमांक पी 255 में जंगल की जमीन पर अतिक्रमण करने की नीयत से जेसीबी से मिट्टी उत्खनन किया जा रहा था।करीब 5 मीटर ही मिट्टी निकाल पाया था, उसके पहले ही वन अमला मौके पर पहुंच गया।जेसीबी को किसी गफ्फार खान का बताया है। रेंजर का कहना है कि मामले में वन अधिनियम केतहत कार्रवाई की गई है। जेसीबी को जब्त कर वन परिसर में रखा गया है। जंगल में गिट्टी और मुरूम का अवैध उत्खनन का मामला पहले भी प्रकाश में आ चुका है,लेकिन यह मामला जमीन में अतिक्रमण का है।

Loading

Latest News

पाली महोत्सव 15 से 16 फरवरी 2026 तक, भक्ति, संस्कृति और संगीत का होगा महाकुंभ

कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में 15 एवं 16 फरवरी को...

More Articles Like This