बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को लेकर निकाली गई छाता रैली, जिला पंचायत परिसर से घंटाघर फिर वापस निकाली रैली

Must Read

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को लेकर निकाली गई छाता रैली, जिला पंचायत परिसर से घंटाघर फिर वापस निकाली रैली

कोरबा। शासन द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को लेकर विभिन्न जागरूकतापरख कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में महिला एवं बाल विकास विभाग के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट जिला पंचायत परिसर से घंटाघर फिर वापसी जिला पंचायत तक जागरूकता रैली निकाली गई। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला कंवर, महापौर राजकिशोर प्रसाद, महिला आयोग की सदस्य श्रीमती अर्चना उपाध्याय, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी प्रीति चखियार ने हरी झंडी दिखाकर छाता रैली को रवाना किया। रैली को लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी ने बताया कि इसमें विभाग व अन्य मिलाकर 100 से अधिक महिलाएं शामिल हुई। रैली के माध्यम से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया गया। साथ ही लोगों को पोषण को लेकर जागरूक किया गया। रैली में रंग-बिरंगी छाता लेकर महिलाएं शामिल हुई।

Loading

Latest News

14 तक शादियों के लिए मुहूर्त, 15 मार्च से 14 अप्रैल तक रहेगा खरमास, 15 अप्रैल से मिलेगा लग्न, मई तक एक महीने फिर...

कोरबा। रंगोत्सव के समापन के बाद विवाह मुहूर्त शुरू हो चुके हैं। कोरबा में अब फिर शहनाइयों की गूंज...

More Articles Like This