बेतरतीब पार्किंग से बिगड़ी व्यवस्था
कोरबा। रेलवे स्टेशन कोरबा में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कार्य कराया जा रहा है। इसके कारण स्टेशन के सामने पूरे परिसर में खुदाई की गई है। ऐसे में स्टेशन पहुंचने वाले ऑटो चालकों को पार्किंग के लिए जगह नहीं मिल पाती है। इसे कहीं भी ऑटो पार्क कर देते हैं। इसी तरह स्वयं के वाहन से स्टेशन पहुंचने वाले लोग भी यहां-वहां पार्किंग करते हैं। ऐसे में स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । ट्रेनों के समय यह दिक्कत सभी लोगों के साथ इन दिनों बनती रहती है। कभी-कभी तो विवाद की भी स्थिति निर्मित हो जाती है।
![]()

