Friday, February 20, 2026

बैंकों की सुरक्षा परखने पुलिस ने चलाया सरप्राइज चेकिंग अभियान, बैंकों का किया गया सुरक्षा आडिट

Must Read

बैंकों की सुरक्षा परखने पुलिस ने चलाया सरप्राइज चेकिंग अभियान, बैंकों का किया गया सुरक्षा आडिट

कोरबा। वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा जरूरी है। सुरक्षा के लिए संस्थानों में सीसीटीवी कैमरा, अलार्म, चौकीदार की व्यवस्था होनी चाहिए। अन्य सुविधाओं की भी जरूरत यहां होती है, लेकिन कई संस्थान बिना सुरक्षा के भगवान भरोसे संचालित हो रही है। ऐसे संस्थानों की सुरक्षा परखने पुलिस ने गुरुवार को सरप्राइज चेकिंग की और बैंकों की सुरक्षा का ऑडिट किया।पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन में बैंकों में सरप्राइज सुरक्षा आडिट का अभियान चलाया है। थाना, चौकी प्रभारीगण उनके थाना क्षेत्र अंतर्गत संचालित बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था जिसमें बैंक में लगे सुरक्षा अलार्म सिस्टम, सीसीटीवी, सुरक्षागार्ड की जांच, बैंक परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग, बैंक के ग्राहक को वित्तीय फ्रॉड की जानकारी देना शामिल है । पुलिस की टीम के द्वारा बैंकों के शाखा प्रबंधकों व स्टाफ के साथ सुरक्षा पर चर्चा कर बैंक के अंदर, बाहर और सड़क तक फोकस करने सीसीटीव्ही कैमरा लगवाने और सीसीटीव्ही फुटेज सहेज कर रखने कहा गया। पुलिस टीम ने बैंकों के सायरन और बैंकों में आगजनी से बचाव के उपकरणों का भी जायजा लिया गया।

Loading

Latest News

114 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को दिया गया एनसीडी प्रशिक्षण

114 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को दिया गया एनसीडी प्रशिक्षण   कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य...

More Articles Like This